Skip to main content

A CREDULOUS CHILD : A CARE FREE CHILDHOOD❤

बचपन एक अनोखा समय .... 






 " ऐ उम्र कहा कुछ मैंने शायद तुमने सुना नहीं तू छीन सकता है बचपन मेरा,
पर मेरा बचपना नहीं "


बचपन की यादें चेहरे पर मुस्कान ला देती है उस पल को याद करके चेहरे पे मुस्कान आ जाती है ।आज अपनी पुरानी तस्वीर देख कर मुझे बचपन के दिन याद आ गए ....
बचपन में बड़े होने की बहुत इच्छा होती पर लगता है वही बचपन अच्छा था....


वो भी क्या समय था न किसी बात की चिंता ना भविष्य के बारे में सोचना जो था वो एक पल में जीना ।
 "बचपन में जहां चाहे रो सकते थे जहाँ चाहे हंस देते थे
पर अब मुस्कान को तमीज़ चाहिए और आंसुओं को तन्हाई"
 
 हमारे बचपन में एक सुकून था खेलने के लिए फोन के गेम्स नहीं थे पर बड़ा सा मैदान था । आस पास के बच्चों के साथ सुबह शाम खेलना कभी लुक्का छिप्पी कभी सत्तील्लो कभी क्रिकेट और भी न जाने कौन कौन खेल।
टीवी के नाम पर बस एक ब्लैक एंड वाइट डब्बा पर उसपे हर शनिवार रविवार आने वाली फिल्मे न जाने कितने सीरियल
शक्तिमान जूनियर जी आदि....।
वो रोज उठ कर स्कूल जाना और छुट्टी होने पर दोस्तों के साथ घर आना....

 वो हसीं वक्त की यादें आज भी खुशी देती है पर ये कभी दुःख भी की ये पल फिर कभी लौट कर वापस नहीं आएँगे....

याद आता है मुझे बचपन का वो ज़माना 
माँ के हाथों से खाना ,बारिश में बस भींगते जाना

वो भारी बस्ता उठना,सिर्फ एक दिन की छुट्टी पर भी खुश हो जाना
वो खाली पड़े कमरे में जोर से चिल्लाना,
और उसकी गूँज सुनकर खुश हो जाना
 
माँ बाप के डांटने पर जोर से रोना और उनके मनाने पर हंस कर मान जाना

वो हर खेल के अपने ही नए नियम बनाना
वो हार जीत को दिल से कभी ना लगाना

स्कूल न जाने के लिए पेट दर्द का बहाना बनाना और सुई लगने के डर से तुरंत उठ जाना 

वो कभी कभी हर किसी को देख कर बेवजह मुस्कुराना 
अपने दोस्तों के नए नए नाम बनाना 
वो दोस्तों के साथ लंच खाना ....
सिर्फ यादें ही बची है नहीं रहा वो जमाना 
पर दोस्तों एक गुजारिश है .....


ज़िन्दगी के भीड़ में चाहे कितने भी मशरूफ हो जाओ पर दोस्तों के लिए कभी अजनबी न हो जाना ....
 दिल से हमेशा बच्चे ही रहना ,कभी दोस्तों के लिए बड़े मत हो जाना....

वक़्त बीत जाने पर परियों की कहानी भी बेमानी सी लगती है!!!!!

#बचपन

Comments

Post a Comment

If You liked,Then let me know how it is?

Popular posts from this blog

THE PLATE TECTONICS : THE DYNAMIC NATURE OF EARTH 🌎

  The Plate Tectonics : The            Dynamic Earth #UnderstandingGeology #UnderstandingEarth Image credit--USGS Introduction In Geologic terms, a plate is a large rigid slab of solid rocks. The word "Tectonics" comes from the Greek root to build. Putting these two words to together, we get the term Plate Tectonics, which refers to How the Earth's surface is built of Plates. In much the same way that geographic borders have separated, collided and been redrawn throughout human history, tectonics plate boundaries have diverged, converged and reshaped the Earth throughout it's geologic history. Today, Science has revealed that the Earth's surface is in a constant state of change. We are able to observe and measure mountains risings and eroding, ocean expanding and shrinking, volcanoes erupting and earthquakes striking. In order to explain these fatal natural disasters the whole Geo-scientific community started to search for the reason why such geologic ...

CAREER: DECISION, DIFFICULTY AND DIVIDEND!!!!!!!!

CAREER : DECISION, DIFFICULTY & DIVIDEND "BE GRANULAR NOT SUPERFICIAL" What's after 12th board exams?  The day when we finish our board exams of intermediate, we all struck with a question of What's next? Majority of us have this dilemma into our mind or in a sense we are in a condition of being into "DEVIL AND DEEP SEA". WE are confused after 12th where to build a lucrative and satisfying career, we have millions of career options and sometimes we fail to decide what to choose! and what to not? Every field seems to us charming and appealing because we see the things from far distance, so we couldn't see the reality, we only see the things superficially, when we come closer we see the reality of the things. To quote " A traveller in desert is always misleaded by MIRAGE", this very same things happens with us. At the age when we confront board exams, we are overloaded with hormones due to our Biology, and sometimes this very hormones due ...

RESULTS ✌ ,THE ROAD TO BE TAKEN & FUTURE.........

#RESULTS_2020   गिरते  हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में । वो तिफ़्ल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले..... परिणाम शब्द सुनते ही हमारा दिमाग अंको के विषय में सोचने लगता है। परिणाम आते से पहले मन में अनेक ख्याल आने लगते हैं ।   जैसे : रिजल्ट कैसा होगा?         कितने अंक आएंगे?     अनेक छात्र/छात्राएं अनेक तरह से सोचते है रिजल्ट के लिए निसंदेह परीक्षाएं हमारे शिक्षा व्यवस्था के महत्त्वपूर्ण अंग है । पर इनमे आने वाले अंक हमें परिभाषित नहीं करते ,नतीजे हमें खुद की कमियों को ढूंढने एवम् उन्हें दूर करने का अवसर देते है । परीक्षा को सिर्फ अंको की दृष्टि से देखना उचित नहीं है। जीवन में सफलता के लिए अंको से अधिक महत्त्व अच्छे व्यक्तित्व का है। एक IAS कि कहानी---- Take a look at Nitin Sangwan, IAS (@nitinsangwan): https://twitter.com/nitinsangwan?s=09 उनके अंकपत्र--- विभिन्न बोर्ड के परिणाम हाल ही में आए है। किसी का प्रदर्शन बहुत अच्छा है तो किसी का सामान्य एवम् किसी को औसत या औसत से कम ।  इस प्रदर्शन के आधार पर छात्र छात्रा...